Thursday, 31 March 2016

ग़ज़ल ५



जिनके पास नहीं अपने घर होते हैं
उनके लिए फूटपाथ बिस्तर होते हैं

जो भूखे पेट आँखे खोलते हैं जहां में
दो रोटी के लिए वो  दर-बदर होते हैं

ईश्वर ने किसी पर ठप्पा नहीं लगाया
फिर क्यूँ ईश्वर के नाम ग़दर होते हैं

एक ही गंगा का पानी पीते हैं सब
बस तुम उधर तो हम इधर होते हैं

हमने गलतफहमियां पाल ली हैं जबसे
हम पर सभी फ़लसफ़े बेअसर होते हैं

एक ही राम-ओ-रहीम को पूजते हैं हम 
तुम्हारे मस्जिद तो हमारे मंदर होते हैं

‘शुभम’ इस जहां को और बदलना है
ग़मगीन असम-ओ-पेशावर होते हैं 

Friday, 25 March 2016

जब धूप मिली.....

                                        
jaba QaUp imalaI maOM CaÐva banaI
ivastRt SaItla AaOr GanaI–GanaI.
jaba BaI mana maoM krtI laoKa
Aba tk p`ayaÁ maOMnao doKa
hr Aaor tpna hr Aaor jalana
klauiYat mana¸}pr maQaur vacana
haotI jaatI kOsaI vasauQaa
inada-oYa¸zgao jaato bahuQaa.
hr Aaor p`%yaMcaa tnaI–tnaI
jaba QaUp imalaI maOM CaÐva banaI…

maOM dUr–dUr jaato–jaato
mana kI mana maoM gaato–gaato
ivaprIt hI baZ,tI jaatI hUÐ
pr AaOr pasa Aa jaatI hUÐ
[sa jaanao ifr Aa jaanao maoM
]laJana ifr–ifr saulaJaanao maoM
@yaa KaotI @yaa pa jaatI hUÐ
ifr Apnao maoM Kao jaatI hUÐ
jaanaa ifr BaI naa jaana sakI
sacamauca na kBaI phcaana sakI
Kud¸ AnajaanaI–saI zaÐva banaI
jaba QaUp imalaI maOM CaÐva banaI…

Kaokr BaI jaao imala jaata hO
vah Antr tk jaata hO
qaa safr svaaqa- sao Bara huAa
Apnaopna sao yah Bara huAa
vah ismat maurJaayao Aanana kI
jyaaoM klaI iKlaI hao kanana kI
panao ka sauK Kaonao ka ga,ma
mana hÐsata AaÐKoM haotI nama
vao gama ka saagar par kroM
jaanao kba maOM laGau naava banaI.
jaba QaUp imalaI maOM CaÐva banaI..

                                           


Friday, 18 March 2016

ग़ज़ल ६

दिल रो दिया देख दर्दनाक मंज़र
रोकर कर दिए हमने खार समंदर

कब तलक यूँ ही सहते रहेंगे हम
आक्रोश भर चूका दिल के अन्दर

तुम्हारी लकीरों में हार लिखी है  
मियाँ पोरस हो तुम,नहीं सिकंदर

ताश के खेल में मजा बहुत है
लत लगे तो बन जाए भयंकर 

दिन यूँ ही कट गया फिर आज

‘शुभम’ कुछ भी न किया सुन्दर 
                        
                                          शुभम मिश्र 'अज़ीम' 

Sunday, 13 March 2016

ग़ज़ल ७

जब छोटे थे तो रोते थे हम सोने के लिए
बड़े हो गए तो सोते हैं हम रोने के लिए

अब सिर्फ गंगा नहाने से कुछ नहीं होगा
कुछ नया इजात करो पाप धोने के लिए

मेरी बेटी की डोली आज विदा न हो पाई
कहाँ से लाऊं दहेज़ उसके गोने के लिए

मेरे बच्चे को इल्म है हमारी गरीब का
मेले में जिद नहीं करता खिलोने के लिए

दुनिया में माँ जैसा दूसरा  कोई नहीं है 
आँचल बिछा देती हैं बिछोने के लिए

गरीबी में रिश्तो की माला बिखर गयी
अमीरी की डोर चाहिए पिरोने के लिए

मैं खुली आँखों से ही ख्वाब देखता हूँ
नींद आती नहीं सपने सजोने के लिए

मुझे उन्होंने मोहब्बत में बेइंतेहा लुटा
‘शुभम’ अब बचा ही नहीं खोने के लिए|| 

                                               शुभम मिश्र 'अज़ीम' 

Saturday, 5 March 2016

हमारे तुम्हारे दरमियाँ

हमारे तुम्हारे दरमियाँ बस इतनी दूरी रहे 
कितनी भी बार मिले मुलाकात अधूरी रहे

तेरी आँखों से शबनम बरसे, मैं पीता जाऊं 
तू मेरी होगी या ना होगी ये प्यास जरुरी रहे

तूने जो लिखे अशआर वो मेरा वजीफा हैं 
इनकार न करना तुम चाहे नफरत पूरी रहे

इस सफ़र में तुम मेरे साथ-साथ चलना 
चाहे थकन हो कितनी चेहरे पे नूरी रहे

जितने भी थे मुर्ख सारे बैठ गए सिंहासन 
फिर भी नारा गूँज रहा, व्यवस्था जम्हूरी रहे

करने को सारे कुफ्र कर गए यहाँ पर हम 
'शुभम' चाहत हैं फिर भी मेरी मशहूरी रहे ||


-शुभम मिश्र 

Wednesday, 2 March 2016

ग़ज़ल जिंदगी के नाम

किताबें गुम हुई लैपटॉप में समाई जिंदगी 
खतों से चलकर के चैट तलक आई जिंदगी


इश्क की बातें खुद से अब अकेले में होती हैं 
हर बात पर करने लगती है अब बुराई जिंदगी

हमको ऐशो-आराम सारे मय्यसर है यहाँ पर 
किसी ने तो खुले आसमान तले बिताई जिंदगी

खुलकर के जीने का दिखावा किया उम्र भर 
मगर खुद से ही खुद की हमने छुपाई जिंदगी

शौक से चलते रहे हम पतली सी मुंडेर पर 
मुंडेर के बीच किसानों ने क्यूँ गवाई जिंदगी

हर बात में मुंसिफ को हमने गुनहगार कह दिया 
जिंदगी भर हमने ना कभी खुशगवार बनाई जिंदगी

बड़ा हुआ तो माँ को बेटे ने जिंदगी से निकाला 
बेटे के लिए माँ ने सारी जिंदगी बिछाई जिंदगी

कोशिशें कर कर के बहुत थक चुका है शुभम 
ना जाने मुझसे किस बात पर है खिसिआइ जिंदगी |

Tuesday, 1 March 2016

आज इस सफर का आगाज़ करता हूँ.......

||आज इस सफर का आगाज़ करता हूँ 
मैं अदब की नयी  परवाज़ करता हूँ ||